
थाना आटा पुलिस की बड़ी सफलता : चोरी हुई सोलर प्लेटों का खुलासा
जालौन। थाना आटा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 75 मेगावाट सोलर प्लांट परासन, कालपी से चोरी हुई सोलर प्लेटों का पर्दाफाश कर दिया। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अभियुक्त सत्यम सिंह पुत्र कीरत सिंह (उम्र 22 वर्ष, निवासी परासन) को बहद ग्राम इटौरा बंबी पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 5 अदद सोलर प्लेटें बरामद की गईं। इस मामले में पुलिस ने धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए वैधानिक कार्यवाही की है। गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक जालौन के निर्देशन तथा थाना प्रभारी आटा की अगुवाई में की गई। रिपोर्टा- राजीव पोरवाल जिला संवाददाता उरई (जालौन)