
एसपी जालौन ने पुलिस लाइन उरई में परेड की सलामी ली, आरटीसी कैडेटों की परेड व व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया
उरई जालौन । एसपी जालौन ने पुलिस लाइन उरई में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ली गई। इस अवसर पर उन्होंने आरटीसी जालौन के कैडेटों की पीटी व परेड का निरीक्षण करते हुए अनुशासन व नियमों के पालन हेतु उन्हें ब्रीफ किया। इसके पश्चात् एसपी ने आरटीसी की बैरक, मैस तथा पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों का अर्दली रूम कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि पुलिस बल में अनुशासन सर्वाेपरि है और प्रत्येक पुलिसकर्मी को अपनी ड्यूटी ईमानदारी, सतर्कता तथा जनता के प्रति संवेदनशीलता के साथ निभानी चाहिए। रिपोर्ट - राजीव पोरवाल जिला संवाददाता उरई (जालौन)