उरई में नवरात्रि पंडालों को लेकर शांति एवं सुरक्षा हेतु बैठक आयोजित

उरई में नवरात्रि पंडालों को लेकर शांति एवं सुरक्षा हेतु बैठक आयोजित

Written by Prem Prakash Agarwal 2025-09-19 News
उरई जालौन । नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण व सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से Urai कोतवाली परिसर में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता Archana Pandey (बाव सिटी उरई) ने की। इस अवसर पर Anjan Mishra (कोतवाली प्रभारी उरई) सहित नगर क्षेत्र के सभी चौकी इंचार्ज एवं दुर्गा पंडाल आयोजक उपस्थित रहे। बैठक में आयोजकों को निर्देश दिए गए कि नवरात्रि पर्व के दौरान लगाए जाने वाले पंडालों में किसी भी प्रकार की विद्युत तारें कटी-फटी न हों। नौ दिनों तक जलने वाली अखंड ज्योति, धूपबत्ती, अगरबत्ती तथा दीपक आदि से आगजनी की कोई दुर्घटना न हो, इसके लिए प्रत्येक पंडाल में एक ड्रम पानी और फायर सिलेंडर रखना अनिवार्य किया गया। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि पंडाल परिसर में कोई भी व्यक्ति शराब सेवन करके प्रवेश नहीं करेगा। उपद्रव करने वालों पर प्रशासन सख्ती से कार्रवाई करेगा। बाव सिटी अर्चना पांडे ने सभी आयोजकों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि यदि किसी भी समय किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो वे सीधे उन्हें फोन करके सूचित करें, प्रशासन हर संभव सहयोग करेगा। रिपोर्ट - राजीव पोरवाल जिला संवाददाता उरई (जालौन)