
उरई रोडवेज बस स्टैंड पर दबंगई का नजारा “बुलेट राजा” ने बस के आगे खड़ी कर दी बाइक
उरई। रोडवेज बस स्टैंड पर एक दबंग युवक ने सड़क पर चल रही बस को साइड न देने पर अपनी बुलेट बाइक बस के बिलकुल आगे खड़ी कर दी। अचानक रुकने से बस के पीछे कई वाहन फंस गए और कुछ ही मिनटों में भारी जाम लग गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक की बाइक पर आगे नंबर प्लेट की जगह "जिलाध्यक्ष लो जा पा (आर)" लिखा हुआ था। मौके पर पहुंचे उत्तर प्रदेश यातायात पुलिस के कर्मचारियों ने कई बार बाइक हटाने को कहा, लेकिन दबंग युवक नहीं माना। करीब आधा घंटा तक यातायात बाधित रहा और बस स्टैंड क्षेत्र में कई मीटर लंबा जाम लग गया। जैसे ही वहां लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हुई, युवक अचानक बुलेट स्टार्ट कर वहां से भाग निकला। फिलहाल पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। रिपोर्ट - राजीव पोरवाल जिला संवाददाता उरई (जालौन)