जालौन - पुलिस अधीक्षक द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

जालौन - पुलिस अधीक्षक द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

Written by Prem Prakash Agarwal 2025-09-16 News
आगामी त्यौहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत डॉ. दुर्गेश कुमार, पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा थाना एट क्षेत्रांतर्गत कस्बा एट में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया गया। पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने बाजार क्षेत्र, प्रमुख मार्गों, धार्मिक स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों का जायजा लेते हुए क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस बल को सतर्क व मुस्तैद रहते हुए गश्त बढ़ाने तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि त्यौहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वाेच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति को रोकने हेतु सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जाएं। रिपोर्ट- राजीव पोरवाल जिला संवाददाता उरई (जालौन)