75 वर्षीय दादी की निर्मम हत्या का 32 घंटे में सफल अनावरण, दो अभियुक्त गिरफ्तार

75 वर्षीय दादी की निर्मम हत्या का 32 घंटे में सफल अनावरण, दो अभियुक्त गिरफ्तार

Written by Prem Prakash Agarwal 2025-09-14 News
जालौन । जनपद जालौन के कोतवाली कोंच क्षेत्र में 11-12 सितंबर की रात को हुई एक दर्दनाक हत्या का पुलिस ने सिर्फ 32 घंटे में पर्दाफाश कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक जालौन के नेतृत्व में कोतवाली कोंच पुलिस ने हत्या के दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूरी कर ली। घटना का विवरण पीड़ित महिला परमा देवी (उम्र करीब 76 वर्ष) अपनी नातिन के साथ अपने घर में सो रही थी। उसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने शिल-बट्टा से हमला कर उन्हें मार डाला। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने मौके पर जाकर पंचनामा कराया, शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कर फॉरेंसिक साक्ष्य संकलित किए। गिरफ्तारी हत्या में शामिल पहली आरोपी पल्लवी उर्फ मिनी को घटना में प्रयुक्त शिल-बट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया। मुख्य आरोपी दीपक पुत्र रामलाल (22 वर्ष, ग्राम तोरन, थाना रेंढर) को सूरज ज्ञान महाविद्यालय के सामने गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में खुलासा गिरफ्तार अभियुक्त दीपक ने बताया कि पल्लवी के घर में प्रेम प्रसंग के दौरान उनकी दादी ने दोनों को देख लिया। गुस्से में उन्होंने पास रखा पत्थर उठाकर परमा देवी के सिर पर मार दिया। पल्लवी ने भी बट्टा से वार किया। दोनों ने घटना के बाद हाथ धोकर अपनी-अपनी जगह चले गए थे। गिरफ्तारी टीम इस सफलता में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कोंच और उनकी पूरी टीम शामिल रही। पुलिस की प्रतिक्रिया पुलिस अधीक्षक जालौन ने कहा कि अपराधियों को पकड़ने और न्याय सुनिश्चित करने में हमारी टीम का समर्पण उत्कृष्ट रहा। रिपोर्ट - राजीव पोरवाल जिला संवाददाता उरई (जालौन)