समाजवादी पार्टी कार्यालय में मासिक बैठक एवं स्मार्ट मीटर हटाने हेतु ज्ञापन सौंपा गया

समाजवादी पार्टी कार्यालय में मासिक बैठक एवं स्मार्ट मीटर हटाने हेतु ज्ञापन सौंपा गया

Written by Prem Prakash Agarwal 2025-09-15 News
उरई (जालौन)। समाजवादी पार्टी कार्यालय उरई में पार्टी पदाधिकारियों की मासिक बैठक दीपराज गुर्जर के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों एवं जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक उपरांत पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने जिला मुख्यालय पहुंचकर जालौन के जिलाधिकारी को स्मार्ट मीटर हटाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि क्षेत्र में लगाए गए स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए समस्याएं उत्पन्न कर रहे हैं तथा इनके कारण बिजली बिलों में अनियमितताएं देखी जा रही हैं। पार्टी पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही स्मार्ट मीटर हटाए नहीं गए, तो जनहित में उग्र आंदोलन किया जाएगा। रिपोर्ट - राजीव पोरवाल जिला संवाददाता उरई (जालौन)