लावारिस एवं सीज वाहन 07 दिवस में कराएं अवमुक्त, अन्यथा होगी नीलामी - पुलिस अधीक्षक

लावारिस एवं सीज वाहन 07 दिवस में कराएं अवमुक्त, अन्यथा होगी नीलामी - पुलिस अधीक्षक

Written by Prem Prakash Agarwal 2025-09-15 News
उरई (जालौन)। दुर्गेश कुमार, पुलिस अधीक्षक जालौन, ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के सभी थानों पर विगत छह माह से अधिक समय से बड़ी संख्या में लावारिस एवं सीज वाहन खड़े हैं, जिन्हें उनके स्वामियों द्वारा अब तक अवमुक्त नहीं कराया गया है। उन्होंने वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे अपने-अपने वाहन संबंधित थाना प्रभारी अथवा सक्षम न्यायालय से आदेश प्राप्त कर आगामी सात दिवस के भीतर अवमुक्त करा लें। एसपी ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समयावधि में वाहन न छुड़ाए गए, तो सभी ऐसे वाहनों की नीलामी राजकीय हित में कर दी जाएगी। रिपोर्ट- राजीव पोरवाल, जिला संवाददाता, उरई (जालौन)