
साइबर क्राइम थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया पुलिस अधीक्षक ने
उरई (जालौन)। दुर्गेश कुमार, पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा उरई स्थित साइबर क्राइम थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, थाना कार्यालय, अभिलेख, सीसीटीएनएस कार्यालय, साइबर हेल्प डेस्क आदि का गहन निरीक्षण कर उनकी कार्यप्रणाली का मूल्यांकन किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने समन्वय पोर्टल एवं प्रशिक्षण संबंधी अभिलेखों की प्रविष्टियों का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने रिकॉर्ड के रख-रखाव, तकनीकी उपकरणों के उपयोग और जनता से प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर देने को कहा। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना विवेक कुमार मौर्या, सब-इंस्पेक्टर आरिफ़ खान, सब-इंस्पेक्टर ज्ञानेन्द्र सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। रिपोर्ट - राजीव पोरवाल, जिला संवाददाता उरई (जालौन)