
उरई पुलिस की बड़ी कामयाबी — 42 किलो कच्ची चांदी बरामद
उरई। देर शाम उरई पुलिस को चेकिंग अभियान के दौरान एक बड़ी सफलता हाथ लगी, जब पुलिस ने 42 किलो कच्ची चांदी के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नया बस स्टैंड उरई से जालौन बाईपास क्षेत्र में पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, तभी नगर जालौन निवासी अखलेश कुमार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। सूचना मिलते ही जीएसटी और सेल टैक्स विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने आरोपी को बरामद चांदी सहित कोतवाली पहुंचा दिया है, जहां फिलहाल मामले की गहन जांच की जा रही है। उरई पुलिस की इस सतर्कता ने बड़ी मात्रा में कच्ची चांदी के संभावित अवैध परिवहन पर रोक लगाने में अहम भूमिका निभाई है। (जांच जारी है कृ पुलिस एवं विभागीय टीमें आवश्यक विधिक कार्यवाही कर रही हैं।) रिपोर्ट - राजीव पोरवाल, जिला संवाददाता - उरई (जालौन)