कोई भी प्रतिभाशाली खिलाड़ी इस खेल महोत्सव  से वंचित न रहे: साँसद  अनुराग शर्मा

कोई भी प्रतिभाशाली खिलाड़ी इस खेल महोत्सव से वंचित न रहे: साँसद अनुराग शर्मा

Written by Prem Prakash Agarwal 2025-09-11 News
झाँसी । सांसद खेल महोत्सव को लेकर झाँसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र में तैयारियाँ पूरे उत्साह और जोश के साथ चल रही हैं। इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की छुपी हुई खेल प्रतिभाओं को खोजकर उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाना है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र के सांसद अनुराग शर्मा लगातार जनपद के अधिकारियों, शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों एवं खेल अधिकारियों के साथ संवाद कर रहे हैं। कलेक्ट्रेट सभागार, ललितपुर में आयोजित बैठक में सांसद शर्मा ने जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों, विभिन्न विद्यालयों और इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों एवं क्रीड़ा अध्यापकों से विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा किकृ “कोई भी प्रतिभाशाली खिलाड़ी इस खेल महोत्सव से वंचित न रहे। यह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का सुनहरा अवसर है। हर बड़ा खिलाड़ी एक छोटे से स्थान से ही अपनी यात्रा शुरू करता है। नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि संसदीय क्षेत्रों से निकलने वाली प्रतिभाएँ देश का नाम रोशन करें।” सांसद ने सभी प्रधानाचार्यों एवं शिक्षण संस्थानों से आह्वान किया कि वे अपने विद्यालयों से खेलों में विशेष रुचि और क्षमता रखने वाले छात्रों का नामांकन कराएँ और अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को पंजीकरण हेतु प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि महोत्सव हेतु पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है और इच्छुक खिलाड़ी आधिकारिक वेबसाइट ूूूण् ेंदेंक ाीमसउंीवजेंअण्पद पर जाकर आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। बैठक में मनोहर लाल पंथ (राज्य मंत्री), कैलाश नारायण निरंजन (जिला पंचायत अध्यक्ष), हरिश्चंद्र रावत (भाजपा ललितपुर जिलाध्यक्ष), अपर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित जनपद के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने आश्वासन दिया कि वे अपने-अपने संस्थानों से खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र- छात्राओं को इस महोत्सव से जोड़ेंगे, ताकि संसदीय क्षेत्र की प्रतिभाएँ न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचकर भारत का गौरव बढ़ा सकें।