
बुंदेलखंड प्रतिभा सम्मान 2.0 में कलाकारों का हुआ सम्मान, डॉ. संदीप सरावगी ने किया उत्साहवर्धन
झांसी। दीनदयाल सभागार में समाजसेवी एवं पत्रकार अनूप खरे द्वारा बुंदेलखंड प्रतिभा सम्मान 2.0 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक डॉ. संदीप सरावगी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष निवाड़ी सरोज प्रेमचंद राय, समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रज्वल यादव, अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपमाला कुशवाहा, डिप्टी मेयर प्रियंका साहू और समाजसेवी मनीष रावत उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत तिलक व माल्यार्पण से किया गया तथा दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में बॉलीवुड सिंगर लक्ष्मी सिंह, बूगी बूगी विनर बेबी इमरान, एफएम रेडियो फेम आशु उर्फ टिल्लू राजा, जूनियर सोनू निगम सावन कुमार, लाफ्टर चैलेंज विनर अरविंद सिसोदिया, इंडियन आइडल फेम आसिफ, सूफी सिंगर दलजीत, शायर कार्तिक वासने, कत्थक नृत्यांगना मेघा सोनी, खाटू श्याम भजन गायिका प्रियंका खंताल, गायिका झील खरे सहित कई राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि बुंदेलखंड की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर में जहां कवि-साहित्यकारों की परंपरा है, वहीं आज के दौर में सोशल मीडिया क्रिएटर्स और पॉडकास्टर्स भी क्षेत्र की कला, भाषा और संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहे हैं। उन्होंने युवाओं को इन कलाकारों से प्रेरणा लेने की बात कही। इस अवसर पर बॉलीवुड स्टार आरिफ शहडोली, कलाकार बृजेश मौर्य, सिमरन कौर, ऑस्कर विजेता फिल्म लापता लेडिज के अभिनेता सुंदर लिखार, धर्मेंद्र खरे, एक्ट्रेस-मॉडल काजल कुशवाहा, ड्रेस डिज़ाइनर सौम्या राज, लेट्स लहंगा से सौम्या साहू, झांसी के पहले पॉडकास्ट चैनल के रवि खरे, आकाशवाणी उद्घोषिका शिवानी वर्मा सहित कई हस्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन बेबी इमरान एवं आशु (टिल्लू राजा) ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन डॉ. किरण लता राही ने किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक पत्रकार व समाजसेवी उपस्थित रहे।