
माँ शारदा महाविद्यालय, घुराट-तेजपुरा-बंगरा में शिक्षक दिवस उत्सव और टेबलेट वितरण कार्यक्रम
झाँसी । घुराट-तेजपुरा-बंगरा। माँ शारदा महाविद्यालय में शिक्षक दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के नोडल एवं प्रशासनिक अधिकारी विजय गौतम ने कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्ण और माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके की। कार्यक्रम के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत 36 टेबलेट का वितरण जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। टेबलेट पाते ही छात्र-छात्राओं के चेहरों पर खुशी की लहर देखी गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रवेश प्रभारी देवेन्द्र आर्य, बिपिन सेन, रविन्द्र कुमार, रोहित सेन, सीताराम बाबूजी, शिवम मिश्रा, आदर्श शर्मा, कुलदीप आर्य, जयप्रकाश, करन सिंह, क्रपेंद्र कुमार और छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नरेन्द्र कुमार (प्रवक्ता) ने किया। रिपोर्ट- राकेश कुमार झाँसी