
यूपी में चार आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर, झांसी के पुलिस महानिरीक्षक बने आकाश कुलहरि
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बुधवार को चार आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए। इसके पहले मंगलवार को पांच अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ था। इस तरह 24 घंटे में कुल नौ अफसरों की अदला–बदली हुई है। जारी सूची के अनुसार— विजय सिंह मीना (1996 बैच) : लखनऊ से स्थानांतरित होकर अपर पुलिस महानिदेशक, पीटीसी सीतापुर बनाए गए। आकाश कुलहरि (2006 बैच) : पुलिस महानिरीक्षक, लोक शिकायत, लखनऊ से हटाकर झांसी का पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया। केशव कुमार चौधरी (2009 बैच) : डीआईजी झांसी से अपर पुलिस आयुक्त, गाजियाबाद बनाए गए। कल्पना सक्सेना (2010 बैच) : गाजियाबाद से स्थानांतरित होकर डीआईजी मेरठ बनीं। झांसी को नया नेतृत्व आकाश कुलहरि 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इससे पहले वे कई जिलों में पुलिस कप्तान और पुलिस महानिरीक्षक के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण में उनकी सख़्त कार्यशैली की पहचान रही है। बुंदेलखंड क्षेत्र में अपराध और माफिया नेटवर्क पर अंकुश लगाने को लेकर उनसे कड़े कदमों की उम्मीद जताई जा रही है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पद पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।