शराब ठेकों पर झाँसी पुलिस की बड़ी सख्ती, खुले में शराब पीने वालों पर गिरी गाज़ – 245 लोगों के विरुद्ध चालान

शराब ठेकों पर झाँसी पुलिस की बड़ी सख्ती, खुले में शराब पीने वालों पर गिरी गाज़ – 245 लोगों के विरुद्ध चालान

Written by Prem Prakash Agarwal 2025-08-27 News
झाँसी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी के निर्देशन में जनपद पुलिस ने शराब माफियाओं और खुले में शराब पीने वालों पर शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्यवाही की। विशेष अभियान के तहत जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी व थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में अंग्रेज़ी/देशी शराब ठेकों एवं वाइन शॉप्स की गहन चेकिंग की। चेकिंग के दौरान खुले में शराब पीने और नियम विरुद्ध गतिविधियों में लिप्त कुल 245 लोगों के विरुद्ध चालान किया गया। साथ ही ठेका संचालकों को भी सख्त हिदायत दी गई कि वे निर्धारित नियमों व दिशा-निर्देशों का पालन करें, अन्यथा उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। सीपरी बाज़ार थाना प्रभारी व मसीहागंज चौकी प्रभारी ने पूरे दलबल के साथ शिवपुरी रोड स्थित वाइन शॉप का निरीक्षण किया। इस दौरान खुले में शराब पी रहे लोगों को खदेड़ा गया और पकड़े गए कुछ लोगों के विरुद्ध चालान काटे गए। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि शराब का सेवन सार्वजनिक स्थानों पर न करें, शराब पीकर वाहन न चलाएँ और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। पुलिस ने साफ कहा कि ऐसे मामलों में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा और यह अभियान लगातार जारी रहेगा।