भगवान श्री झूलेलाल नवरात्रा महोत्सव में भक्तिगीतों पर झूमें भक्तजन, मुख्य अतिथि के रूप में डॉ० संदीप रहे सम्मिलित

भगवान श्री झूलेलाल नवरात्रा महोत्सव में भक्तिगीतों पर झूमें भक्तजन, मुख्य अतिथि के रूप में डॉ० संदीप रहे सम्मिलित

Written by Prem Prakash Agarwal 2025-08-26 News
झाँसी। श्री झूलेलाल मंदिर, सिंधी समाज, झोकन बाग, सिविल लाइन्स द्वारा आयोजित 9 दिवसीय भगवान श्री झूलेलाल नवरात्रा महोत्सव का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हो रहा है। महोत्सव के नववें दिन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक समाजसेवी डॉक्टर संदीप सरावगी, विशिष्ट अतिथि के रूप में सदर विधायक रवि शर्मा अपनी धर्मपत्नी सुनीता शर्मा सहित उपस्थित रहे। अतिथियों के आगमन पर तिलक व माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में वडोदरा (गुजरात) के सुप्रसिद्ध कलाकार क़ासिम क़व्वाल ने भगवान श्री झूलेलाल के भक्ति गीतों की अद्भुत प्रस्तुति दी। उनके मधुर स्वरों और दमदार धुनों पर सभी श्रद्धालु झूम उठे। मंदिर प्रांगण “लाल साईं की फौज, मचाएगी मौज” के जयघोष से गूंज उठा। आयोजक समिति के अमित गोदवानी ने बताया कि यह नवरात्रा व्रत महोत्सव प्रतिवर्ष बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया जाता है, जिसमें विभिन्न सिंधी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं और समाज के लोग बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। इस वर्ष भी बच्चों का फैंसी ड्रेस, सिंगिंग, डांसिंग, नाटक मंचन, सिंधी भजनों पर अंताक्षरी तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। सभी प्रतिभागियों को समिति द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ एवं युवा सदस्य राजकुमार केशवानी, हरीश जेसवानी, अजय मंजवानी, सोनू राजपाल, रमेश वरयानी, महेश पामनानी, अंकुश केशवानी, उमंग केशवानी, बंटी बत्रा, हीरा कोडवानी, दीपू चंद्रानी, जगदीश चंद्रानी, जगदीश सुंदरानी, राम कोडवानी, मुकेश बत्रा, लाल करनानी, गोलू बत्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। महिला सदस्य हर्षा जेसवानी, पूजा आनंदानी, तारा केशवानी, सिमरन बचवानी, दीपा लालवानी, भाविका जैसवानी व संघर्ष सेवा समिति से बसंत गुप्ता, सुशांत गेड़ा, आशीष विश्वकर्मा, राहुल रायकवार, राकेश अहिरवार, संदीप नामदेव, अनुज प्रताप सिंह, महेंद्र रायकवार भी विशेष रूप से मौजूद रहीं और आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन कमल हीरवानी एवं मनोज ख्यानी ने किया तथा अंत में भूषण आनंदानी ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।