झाँसी में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण

झाँसी में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण

Written by Prem Prakash Agarwal 2025-08-24 News
झाँसी। आगामी चुनावी तैयारियों के मद्देनज़र झाँसी स्थित इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) एवं वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी से सत्येंद्र खरे एडवोकेट प्रतिनिधि के तौर पर सम्मिलित हुए एवं कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, अपना दल (एस), आम आदमी पार्टी सहित राष्ट्रीयकृत एवं अन्य पंजीकृत राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधि मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, मशीनों के रखरखाव एवं पारदर्शिता संबंधी प्रावधानों की जानकारी दी। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने वेयरहाउस की व्यवस्था का प्रत्यक्ष अवलोकन कर संतोष व्यक्त किया। अधिकारियों ने बताया कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत मशीनों की सुरक्षा एवं पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि मतदाता निश्चिंत होकर मतदान प्रक्रिया में भाग ले सकें।