डीआईजी झाँसी ने झाँसी के थाना नवाबाद में आयोजित समाधान दिवस में जनसमस्यायें सुनकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

डीआईजी झाँसी ने झाँसी के थाना नवाबाद में आयोजित समाधान दिवस में जनसमस्यायें सुनकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

Written by Prem Prakash Agarwal 2025-08-23 News
झाँसी । मडलायुक्त झाँसी विमल कुमार दुबे एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, झाँसी परिक्षेत्र, झाँसी केशव कुमार चौधरी महोदय द्वारा जनपद झाँसी के थाना नवाबाद में आयोजित समाधान दिवस में पहुंचकर मौके पर मौजूद फरियादियों की समस्याओं को सुना गया व उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया तथा महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गये। इसके उपरान्त थाना परिसर की साफ सफाई, कार्यालय, पत्रावलियां, रजिस्टरों आदि को चेक किया गया तथा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शान्ति एवं कानून व्यवस्था अक्षुण्ण बनाये रखने हेतु थाना स्तर की तैयारियों का जायजा लिया गया व थाना क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों से वार्ता कर अनैतिक कार्य/गतिविधि एवं छोटी से छोटी घटना की जानकारी देने हेतु निर्देशित किया गया। तदोपरान्त महोदय द्वारा थाना परिसर व कार्यालयों का निरीक्षण कर थाना परिसर की साफ सफाई, कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, CCTNS कक्ष, मालखाना आदि को चेक किया गया। निरीक्षण के दौरान महिला उत्पीड़न रजिस्टर, सहित अन्य अभिलेखों/पत्रावलियों का अवलोकन कर अभिलेखों को अध्यावधिक रखने के निर्देश दिये गये तथा महिला सम्बन्धी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने तथा शिकायत के सम्बन्ध में थाना प्रभारी के द्वारा फीडबैक लेने के निर्देश दिए गए। इस दौरान 06 माह से अधिक लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा कर विवेचनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, सम्मन/वारण्टों का अधिक से अधिक तामीला कराये जाने के कड़े निर्देश दिये गए है। शातिर, अभ्यस्त व हार्डकोर अपराधियों के विरूद्ध अधिक प्रभावी कार्यवाही करते हुए गुण्डा, गैंगस्टर एक्ट, जिलाबदर की कार्यवाही कराते हुये हिस्ट्रीशीट खोलें । सक्रिय गैंग का पंजीकरण करने और पुरस्कार घोषित, गैंगस्टर में वांछित अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश दिये गये। गम्भीर अपराधों के अभियुक्त जैसे हत्या, लूट, डकैती, गैंगरेप, गौ तस्करी, वाहन चोरों, मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्यवाही करने तथा गैंगस्टर के अभियुक्तों के विरूद्ध धारा 14(1) अंतर्गत संपत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही के निर्देश दिए गये। विवेचनाओं में गुणवत्तापूर्ण साक्ष्य संकलन करते हुए नए आपराधिक कानून के अन्तर्गत नियमानुसार साक्ष्यों को सम्मिलित करते हुए समय से निस्तारण के निर्देश दिये गए है। राजस्व से जुड़े मामलों को अनावश्यक रूप से लंबित न करें, पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के माध्यम से राजस्व वादों को प्रतिदिन निपटाया जाए, अभियान चलाकर राजस्व वाद, विरासतन भूमि, विवाद, भूमि पैमाइश, बंटवारे इत्यादि के मामलों के गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। डीआईजी झाँसी द्वारा समाधान दिवस में आयी हुई जनशिकायतों के निस्तारण हेतु थाना पुलिस को सम्बन्धित विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए संयुक्त टीम बनाकर पीडितों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। थाना समाधान दिवस रजिस्टर, सम्पूर्ण समाधान दिवस रजिस्टर, रजिस्टर न०-4, शिकायती प्रार्थना पत्र रजिस्टर, HS रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर एवं राजपत्रित अधिकारी निरीक्षण कर रजिस्टर की प्रविष्टियों को अध्यावधिक कराने व शिकायतकर्ता से शिकायत के सम्बन्ध में थाना प्रभारी के द्वारा फीडबैक लेने के निर्देश दिए गये। महिला हेल्प डेस्क के रजिस्टरों आदि की समीक्षा कर महिला सम्बन्धी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने के निर्देश दिये गये तथा महिला सम्बन्धी अपराधों में थाना प्रभारी को समय समय पर फीडबैक लेने के निर्देश दिये गये। सोशल मीडिया पर संवेदनशील सामग्री को पोस्ट, शेयर न करने तथा उस पर किसी प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी न करने हेतु लोगो को जागरूक करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । डीआईजी महोदय द्वारा शासन की प्राथमिकताओं के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए है साथ ही पुलिस कर्मियों को क्षेत्र में पूर्ण अनुशासन बनाये रखते हुए कर्तव्य पालन किये जाने के निर्देश दिए गए है।