गणपति आगमन पर भव्य शोभायात्रा, डॉ. संदीप सरावगी हुए शामिल

गणपति आगमन पर भव्य शोभायात्रा, डॉ. संदीप सरावगी हुए शामिल

Written by Prem Prakash Agarwal 2025-08-23 News
झाँसी। बड़ा बाजार स्थित गणेश उत्सव समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रथम देव भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। विशेष बात यह रही कि विगत 35 वर्षों से यह प्रतिमा जबलपुर से मंगाई जाती है, जो झाँसी सहित आसपास के क्षेत्रों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रहती है। गणेश प्रतिमा के आगमन अवसर पर शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी, पार्षद मुकेश अग्रवाल, संजय पटवारी एवं संजीव अग्रवाल लाला शामिल हुए। अतिथियों का तिलक एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। यात्रा का शुभारंभ खंडेराव गेट से हुआ, जो पंचकुइयां और मानिक चौक होते हुए बड़ा बाजार स्थित डॉक्टर मिश्रा वाली गली में संपन्न हुई। शोभायात्रा में भगवान आदिशिव की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। वहीं जबलपुर से आए प्रसिद्ध ब्रास बैंड व ढोल-नगाड़ों की गूंज ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि “गणपति बप्पा का आगमन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह एकता, भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश भी देता है। गणेश जी हमें जीवन की कठिनाइयों का धैर्यपूर्वक सामना कर सदैव सत्कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।” कार्यक्रम में समिति सदस्य सुनील चौधरी, संजय अग्रवाल, किशन कुमार अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, नरेश डेंगरे, निर्दोष अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, रंजीत अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, मंथन अग्रवाल, पप्पू अग्रवाल, ईशू अग्रवाल सहित संघर्ष सेवा समिति के अनुज प्रताप सिंह, संदीप नामदेव, राजू सेन, राहुल रैकवार, दीक्षा साहू एवं सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।