संरक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मंडल रेल प्रबंधक द्वारा कर्मचारियों को सम्मानित किया गया

संरक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मंडल रेल प्रबंधक द्वारा कर्मचारियों को सम्मानित किया गया

Written by Prem Prakash Agarwal 2025-08-18 News
झाँसी । मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के नेतृत्व में आज झाँसी मंडल में संरक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करने वाले कर्मचारियों को "संरक्षा पुरस्कार" से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन कर्मचारियों को प्रदान किए गए जिन्होंने असामान्य परिस्थितियों में सतर्कता और तत्परता का परिचय देते हुए संभावित रेल दुर्घटनाओं को टालने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन कर्मचारियों की सेवा भावना, सजगता एवं कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए प्रत्येक को ₹1000/- की नकद राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरस्कृत कर्मचारियों की सूची इस प्रकार है: 1. सुग्रीव सिंह, ट्रैकमैन – यूनिट 07/जीरोन 2. रजनीश कुमार पासवान, ट्रैकमैंटनर/धौर्रा 3. अजय कश्यप, पेट्रोलमैन – फूप 4. सौरव कुमार – पेट्रोलमैन – फूप 5. रामलखन ट्रैकमेंटेनर, – पुखरायां 6. उमंग बाबू, कांटेवाला – खरगापुर 7. राजेश कुमार मीणा, वरिष्ठ ट्रेन मैनेजर– झांसी 8. विक्रम कुमार, लोको पायलट गुड्स – झांसी 9. एच एस आर्या – लोको पायलट मेल झांसी 10. सुमित शिवहरे – सहायक लोको पायलट/झांसी 11. प्रेम चंद्र कुशवाहा – लोको पायलट गुड्स/झांसी 12. प्रीतम सिंह कुशवाहा – सहायक लोको पायलट/झांसी इन सभी कर्मचारियों ने अपने कर्तव्य क्षेत्र में जिस सजगता, निष्ठा और कर्मठता का प्रदर्शन किया है, वह अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत है। मंडल रेल प्रशासन सभी सम्मानित कर्मचारियों को हार्दिक बधाई देता है एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।