
सभी देशवासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनायें एवं बधाई - डीआईजी झाँसी
झाँसी । 79वें स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त 2025 के शुभ अवसर पर रेंज के पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को उनकी वीरता और अदम्य साहस, उल्लेखनीय व सराहनीय सेवाओं व उत्कृष्ट कार्य करने पर भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त सराहनीय सेवा पुलिस पदक, पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा सेवा अभिलेख एवं शौर्य के आधार पर उत्साहवर्धन हेतु उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह, सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह एवं पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह (प्लेटिनम एवं सिल्वर) प्रदान किये गये हैं । पुलिस उपमहानिरीक्षक, झाँसी परिक्षेत्र, झाँसी द्वारा अधीनस्थ पदक/प्रशंसा चिन्ह/प्रशस्ति पत्र पाने वाले अधिकारी/कर्मचारीगण को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी को हार्दिक शुभकामनायें दी गयी एवं भविष्य में भी इसी प्रकार सराहनीय एवं प्रसंशनीय कार्य किये जाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। महामहिम राष्ट्रपति महोदय द्वारा प्रदत्त सराहनीय सेवा पुलिस पदक प्राप्त करने वाले अधि0/कर्मचारीगण की सूची, झाँसी परिक्षेत्र, झाँसी- रामवीर सिंह, उपनिरीक्षक ना0पु0 जनपद झॉसी। पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा ऑपरेशनल कार्य हेतु प्रदत्त प्रशंसा चिन्ह प्राप्त करने वाले अधि0/कर्मचारीगण की सूची, झाँसी परिक्षेत्र, झाँसी- बीबीजीटीएस मूर्ति, आई0पी0एस0 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद झॉसी- प्लैटिनम दिनेश कुमार कुरील निरीक्षक ना0पु0 जनपद झाँसी, - सिल्वर विवेकराज मिश्र, कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड-ठ जनपद ललितपुर सिल्वर पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा प्रदत्त उत्कृष्ट/सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्राप्त करने वाले अधि0/कर्मचारीगण की सूची, झाँसी परिक्षेत्र, झाँसी राजेश कुमार, उपनिरीक्षक ना0पु0 जनपद ललितपुर (उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह) अखिलेश कुमार द्विवेदी, निरीक्षक ना0पु0 जनपद झॉसी (सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह) अशोक कुमार यादव, उपनिरीक्षक ना0पु0 जनपद ललितपुर (सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह)