मंडल रेल चिकित्सालय, झाँसी द्वारा स्वच्छता कर्मियों के लिये स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

मंडल रेल चिकित्सालय, झाँसी द्वारा स्वच्छता कर्मियों के लिये स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

Written by Prem Prakash Agarwal 2025-08-08 News
झाँसी । स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में भारतीय रेल विशेष स्वच्छता अभियान-2025 का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंडल रेल चिकित्सालय, झाँसी में स्वच्छता कर्मियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. महेन्द्र सिंह यादव के मार्गदर्शन में किया गया। इस शिविर में कुल 52 स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें रक्तचाप, रक्त परीक्षण, लिवर फंक्शन, ईसीजी आदि की जांच कर उन्हें उचित सलाह दी गई। इस अवसर पर डॉ. महेन्द्र सिंह यादव ने कर्मचारियों को स्वस्थ रहने के लिए दैनिक जीवन में अपनाई जाने वाली आदतों को बदलने एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। शिविर में डॉ. प्रणय, डॉ. गुना निधि सहित अन्य चिकित्साधिकारी, चीफ मेट्रन एच.एम. क्रोजर, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक एस.डी. मंसूरी, मुख्य नर्सिंग अधीक्षक जगमोहन सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सहायक नर्सिंग अधिकारी श्रीमती सुनीता अहमद द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।