भुक्कड़ @ नुक्कड़ रेस्टोरेंट का भव्य शुभारंभ, झांसी को मिला नया स्वादिष्ट ठिकाना

भुक्कड़ @ नुक्कड़ रेस्टोरेंट का भव्य शुभारंभ, झांसी को मिला नया स्वादिष्ट ठिकाना

Written by Prem Prakash Agarwal 2025-08-07 News
झांसी। झांसी किले की तलहटी में स्थित जनरल बिपिन रावत शहीद पार्क में आज भुक्कड़ / नुक्कड़ रेस्टोरेंट का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष हेमंत परिहार के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि परिहार ने रेस्टोरेंट की सराहना करते हुए कहा कि हजारों लाइटों से सुसज्जित यह रेस्टोरेंट पूरी तरह स्वदेशी शैली में निर्मित है, जिसमें बांस और खजूर के पत्तों का विशेष प्रयोग किया गया है। उन्होंने कहा कि ष्यह स्थान केवल भोजन का नहीं, बल्कि एक अनुभव का केंद्र बनेगा, जहाँ शुद्ध शाकाहारी, स्वादिष्ट और विविध व्यंजन उपलब्ध हैं।ष् रेस्टोरेंट के संचालक मानस गुप्ता ने जानकारी दी कि यहां भारतीय, चाइनीज़ के साथ-साथ तंदूरी व्यंजनों की विशेष श्रृंखला भी परोसी जाएगी। उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट दोपहर 2 बजे से रात 11 बजे तक खुलेगा और ज़ोमैटो एवं स्विगी पर होम डिलीवरी की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। बिपिन रावत पार्क के संचालक नीरज सिंह ने बताया कि अब पार्क में एम्यूजमेंट और एडवेंचर राइड के साथ-साथ स्वादिष्ट भोजन की भी सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा, “रेस्टोरेंट तक ट्रेन और कार जैसी पार्क की विशेष सवारी से पहुँचना भी एक अनोखा अनुभव होगा। साथ ही किले के फसाड के सामने कैंडल नाइट डिनर का रोमांचक आनंद भी लिया जा सकेगा।” पार्क के सह-संचालक निशांत शुक्ला ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए झांसीवासियों से आग्रह किया कि वे शाम के समय परिवार संग शुद्ध वातावरण में उचित मूल्य पर स्वादिष्ट शाकाहारी भोजन का आनंद लेने अवश्य आएं। इस शुभ अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक के प्रभारी श्री एम. एल. आर्या उपस्थित रहे और उन्होंने पूरी टीम को इस नई शुरुआत की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में पूर्व नेता सदन बंटी बुंदेला, सदर विधायक के पुत्र परनतप शर्मा, पार्षद लखन कुशवाहा, सौरभ मिश्रा, कपिल वर्सेनिया, निर्मल कुशवाहा, सलिल तिवारी, स्मार्ट सिटी के अधिकारीगण, झांसी के गणमान्य नागरिक एवं बिपिन रावत पार्क का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।