जनहित पार्टी की त्रैमासिक बैठक 27 जुलाई को झांसी में संपन्न होगी बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ अभियान पर होगी समीक्षा

जनहित पार्टी की त्रैमासिक बैठक 27 जुलाई को झांसी में संपन्न होगी बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ अभियान पर होगी समीक्षा

Written by Prem Prakash Agarwal 2025-07-19 News
झांसी। जनहित पार्टी की त्रैमासिक बैठक आगामी 27 जुलाई को झांसी में आयोजित की जाएगी। इस संबंध में पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी गजेंद्र जी हाल ही में झांसी पहुँचे, जहाँ उन्होंने बैठक की रूपरेखा तैयार करने हेतु एक बैठक आयोजित की। इस बैठक में राम लखन भार्गव, प्रेम प्रकाश, गोविंद सिंह, विवेक गहोई तथा राकेश कुमार सहित कई प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए। आगामी बैठक में देश भर से पार्टी के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे और बांग्लादेशी घुसपैठियों को देश से बाहर करने के लिए चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा की जाएगी। पार्टी प्रमुख वर्तमान में देशभर में भ्रमण कर इस अभियान को गति दे रहे हैं। बैठक में अब तक की प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ आगामी योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी। उद्देश्य है कि इस अभियान को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाया जाए। रिपोर्ट- राकेश कुमार झाँसी