वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर मानवीय संवेदना और सेवा धर्म का उत्कृष्ट उदाहरण  रेलवे डॉक्टर व टिकट जांच कर्मी सम्मानित

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर मानवीय संवेदना और सेवा धर्म का उत्कृष्ट उदाहरण रेलवे डॉक्टर व टिकट जांच कर्मी सम्मानित

Written by Prem Prakash Agarwal 2025-07-14 News
झाँसी । मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा द्वारा भारतीय रेलवे की सेवा, सजगता और मानवीयता का एक अत्यंत प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करने हेतु रेलवे डॉक्टर एवं टिकट चेकिंग स्टाफ को सम्मानित किया गया। यह सम्मान इनको दिनांक 05.07.202 5 को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर पनवेल से गोरखपुर जा रही गाड़ी संख्या 15066 में सफर कर रही एक गर्भवती महिला का सकुशल प्रसव कराने हेतु दिया गया । उल्लेखनीय है कि रेल मदद ऐप के माध्यम से सूचना मिलते ही झांसी कंट्रोल रूम द्वारा त्वरित एक्शन लेते हुए मेडिकल टीम को स्टेशन पर तैनात कर दिया गया। ट्रेन के झांसी पहुंचते ही रेलवे डॉक्टर, महिला टिकट जांच कर्मचारी श्रीमती लिली कुशवाहा, राखी कुशवाहा, ज्योतिका साहू, कविता अग्रवाल, पाली प्रभारी पी.एन. सोनी, उप स्टेशन अधीक्षक (वाणिज्य) मणि राय तथा स्टेशन पर मौजूद रेलवे डॉक्टर सुजीत कुमार ने अद्भुत समन्वय और सेवा भावना के साथ महिला की मदद की। इस दौरान संयोगवश स्टेशन से गुज़र रहे आर्मी डॉक्टर रोहित बाचवाला ने भी हर संभव मदद कर मानवीय संवेदना प्रस्तुत की । रेलवे की टीम ने प्लेटफॉर्म पर ही सुरक्षित डिलीवरी कराई और महिला ने एक स्वस्थ कन्या शिशु को जन्म दिया। इस दौरान श्रीमती लिली कुशवाहा ने असाधारण मानवीय संवेदनशीलता दर्शाते हुए अपने वस्त्रों की परवाह किए बिना नवजात शिशु को संभाला और माँ को सौंपा। इस घटना ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि भारतीय रेलवे का मूलमंत्र ष्सेवा ही संकल्पष् केवल नारा नहीं, बल्कि प्रत्येक रेलकर्मी के कर्म का आधार है। यह कार्य सभी के लिए एक प्रेरणास्रोत है। सम्मान समारोह के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कुलदीप स्वरुप मिश्र, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) नन्दीश शुक्ल, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) प्रेम प्रकाश शर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा आदि उपस्थित रहे