चौबारा थिएटर में हुआ  लाफिंग कॉमेडी म्यूज़िकल शो  का  सफल आयोजन

चौबारा थिएटर में हुआ लाफिंग कॉमेडी म्यूज़िकल शो का सफल आयोजन

Written by Prem Prakash Agarwal 2025-07-09 News
मुंबई । मायानगरी की फिल्मों में काफी काम कर चुकी तथा एंड टी. वी. चौनल पर प्रसारित होने वाले हास्य धारावाहिक भाभी जी घर पर है फेम सुप्रसिद्ध एक्ट्रेस प्रियंका चौहान की संस्था नई पहचान एंटनटेनमेंट और वॉली बोनांजा के तत्वावधान में अंधेरी वेस्ट स्थित चौबारा थिएटर में एक विशाल लाफिंग कॉमेडी म्यूज़िकल शो का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया ।जिसका नाम थाष् द लाफसिंग शो जिसमें स्टैंडअप कॉमेडियन तथा सिंगरो ने अपना अपना परफॉर्मेंस दिया। नई पहचान इंटरटेनमेंट की फाउंडर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चौहान ने हमारे फिल्म रिपोर्टर गिरजा शंकर अग्रवाल को बताया कि वॉली बोनांजा के कोफाउंडर ष्कम्पोज़र तथा सिंगर पंकज सैनी हैं। इस लाफसिंग शो में बॉलीवुड सिनेमा जगत के कई सेलिब्रिटी गेस्ट्स अरविंदर सिंह, योगीराज तथा सभी का इस इवेंट में पूरा पूरा सहयोग मिला। एक्ट्रेस प्रियंका चौहान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हमारा कॉमेडी म्यूज़िकल शो काफी सफल रहा है। इसमें हमारे पूरे टीम मेंबरों का बहुत अच्छा सहयोग मिला है। उन्हें साधुवाद देना चाहूंगी। और पूरी टीम के मेंबरों का साथ लेकर आगे भी इससे अच्छा इवेंट कराने पर विचार किया जाएगा। तथा हमारे नई पहचान इंटरटेनमेंट के बैनर तले कई म्यूज़िक एल्बम ,कॉमेडी शो एड फिल्म्स,इवेंट भी आने वाले है । जिसका अनाउंसमेंट बहुत जल्दी होगा और दर्शकों के सामने जल्दी आने वाले हैं। ओर मै सभी इवेंट में आए दर्शकों को बहुत बहुत आभार प्रकट करती हूं। प्रियंका चौहान एक सोशल वर्कर भी जहां उन्होंने शो में एक स्पेशल परफॉर्मेंस भी रखा । एक बच्ची का सॉन्ग परफोर्मेंस जो देख नहीं सकती और स्पेशियली नाशिक से बुलाके एक मौका दिया ओर उससे काफी लोगो को प्रोत्साहन मिला। और प्रियंका जी आगे भी ऐसे अच्छे नेक काम अपने एन जी ओ नई पहचान इंटरटेनमेंटन के द्वारा करती रहेगी और साथ ही अपने गुरु जी का बर्थडे सेलिब्रेशन भी किया। रिपोर्ट - गिरजा शंकर अग्रवाल