
अग्रवाल युगल विकास संस्थान ने अग्रवाल मेले एवं सप्ताहव्यापी कार्यक्रमों की घोषणा
झाँसी । अग्रवाल युगल विकास संस्थान, झाँसी की कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक हाल ही में संपन्न हुई, जिसमें आगामी 16 सितंबर को प्रस्तावित अग्रवाल मेला के आयोजन पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि मेले के अंतर्गत समाज के विभिन्न वर्गों को प्रोत्साहित करने हेतु मेधावी छात्र छात्रा सम्मान, अग्रवाल रत्न, अग्रवाल भूषण एवं अग्रवाल गौरव महिला शिरोमणि साहित्य खेल व्यापार उद्योग में विशिष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित अलंकरण प्रदान किए जाएंगे। साथ ही बालकों व बालिकाओं के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता सहित अन्य सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी, जिससे प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जा सके। कार्यक्रम केवल एक दिन तक सीमित न होकर, महाराजा अग्रसेन जी की जयंती के पावन अवसर पर सप्ताहभर चलने वाले आयोजन के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान वृक्षारोपण, पोषाहार वितरण, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विचार गोष्ठी एवं सामाजिक सेवा के अन्य प्रेरक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता अग्र सुरेश अग्रवाल सेल्स टैक्स ने की। संस्थापक अध्यक्ष अग्र अतुल अग्रवाल किलपन ने अपने प्रेरणादायक विचारों से सभा को मार्गदर्शन प्रदान किया एवं संपूर्ण कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। निवर्तमान अध्यक्ष अग्र नीरज डिंपल ने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों से आह्वान किया कि कार्यक्रमों को उत्साह एवं अनुशासन के साथ संपन्न कर समाज में एक सकारात्मक संदेश दिया जाए। सभा में पूर्व अध्यक्ष अग्र कैलाश अग्रवाल ज्ञैठ को कार्यक्रम निदेशक तथा अग्र संजीव अग्रवाल को कार्यक्रम संयोजक के रूप में मनोनीत किया गया। सभा में पूर्व अध्यक्ष राजीव गांधी पंकज गर्ग प्रवीण सागर श्याम अग्रवाल गिरीश मोदी मनीष अग्रवाल वेद पवन सहारा विजय टीटू वेद अग्रवाल नीरज डीसीएम मनोज दलाल संजय शाहजहांपुर अरविंद मुड़िया अजय अग्रवाल दीपक मित्तल विनीत मऊ हरिश्चंद्र अग्रवाल संजीव अग्रवाल सचिन राकेश चौधरी संतोष मुंगी दीपक किलकारी मनोज लिपि नितिन परीक्षा प्रदीप परीक्षा प्रमोद गर्ग अमित अग्रवाल वीरेंद्र अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित रहे अंत में महामंत्री अग्र मनोज पर्सन ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया तथा संस्थान की सामाजिक प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया।