झाँसी रेंज पुलिस द्वारा पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ जन अभियान-2025 में किया गया वृहद वृक्षारोपण‘‘

झाँसी रेंज पुलिस द्वारा पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ जन अभियान-2025 में किया गया वृहद वृक्षारोपण‘‘

Written by Prem Prakash Agarwal 2025-07-09 News
वृक्षारोपण महाभियान-2025 उ0प्र0 शासन के द्वारा चलाये जा रहे वृहद वृक्षारोपण अभियान पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ जन अभियान-2025 (एक पेड़ मां के नाम) के तहत पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पौधे रोपित करने के वृहद लक्ष्य को अधिक से अधिक सफल बनाये जाने हेतु आज दिनांक 09-07-2025 को श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक झाँसी परिक्षेत्र झाँसी केशव कुमार चौधरी महोदय द्वारा जनपद ललितपुर के चन्दन वन थाना बार में वृक्षारोपण कर आमजनता को भी अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण किये जाने की अपील की गई। पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओं जन अभियान-2024 के तहत आज दिनांक 09.07.2025 को झाँसी रेंज के जनपद झाँसी, जालौन एवं ललितपुर की पुलिस द्वारा वन विभाग के सहयोग से वृहद स्तर पर निर्धारित लक्ष्य से भी अधिक लगभग 1 लाख से अधिक पौधे रोपित कर वृक्षारोपण अभियान में अपना योगदान दिया गया है। डीआईजी महोदय द्वारा बताया गया कि झाँसी रेंज के जनपद झाँसी, जालौन एवं ललितपुर की पुलिस द्वारा थाना स्तर पर भी पूरे वर्षाऋतु काल में इसी प्रकार वृक्षारोपण अभियान निरन्तर जारी रखा जायेगा। पुलिस द्वारा प्रत्येक वर्ष हजारों पौधे रोपित किये जाते है। शासन की मंशानुसार चलाये जा रहे इस वृक्षारोपण अभियान को अधिक से अधिक सफल बनाये जाने हेतु परिक्षेत्र की पुलिस को पूर्ण मनोयोग से इस कार्य में अपना योगदान दिये जाने के निर्देश दिये गए है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ललितपुर मो० मुशताक व अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहें।