वृक्ष जीवन जीने की कला सिखाते हैं डी आर एम

वृक्ष जीवन जीने की कला सिखाते हैं डी आर एम

Written by Prem Prakash Agarwal 2025-07-01 News
झाँसी । झांसी रेल मंडल गतिशीलता और आधुनिकता के साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी लगातार कार्य कर रहा है। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने और हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग बिल्डिंग परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के मुख्य आतिथ्य में 51 पौधे रोपित किए गए। रोपित किए गए पौधों में अशोक, कदंब, बांस आदि के पौधे शामिल हैं। मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग हैं। यह पर्यावरण संरक्षण के साथ ही जीवन से जुड़े सन्देश देते हैं। वृक्ष हमें हर परिस्थिति में मजबूती के साथ खड़ा रहना सीखाते हैं। आज जो वृक्ष यहां लगाए गए हैं भविष्य में मंगल कार्यालय को सुंदर और हरा भरा करने में योगदान देंगे। मंडल द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। सौर ऊर्जा उत्पादन और अन्य आवश्यक कार्य किए जा रहे हैं। मंडल रेल प्रबंधक दीपक सिन्हा के द्वारा झाँसी में हो रहे इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के लिए सभी विभागों से सुझाव लिए गए एवं कार्य को समय के साथ गुणवत्ता पूर्वक पूरा करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक नंदीश शुक्ल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ कुलदीप स्वरूप मिश्रा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर समन्वय आशुतोष चौरसिया, उप मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर/प्रोजेक्ट अमित गोयल, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी और स्टाफ मौजूद रहे। उपस्थित सिमिलिंग एंड टेलीकॉम एवं यातायात विभाग के कर्मचारियों द्वारा पौधरोपण में बढ़ चढ़ कर भागीदारी की गई।