
सिद्धार्थ शार्ट हैण्ड क्लासिस का शुभारम्भ किया गया
उरई जालौन । सिद्धार्थ शार्ट हैण्ड क्लासिस का शुभारम्भ जिला परिषद के आगे मंशापूर्ण हनुमान जी मन्दिर के सामने वाली गली मे किया गया जिसमे बतौर अतिथि रहे राष्ट्रीय स्वय़सेवक संघ के जिला प्रचारक श्विम जी, यातायात प्रभारी वीरवहादुर सिंह जी, नगर प्रचारक कार्तिक जी, आयोजन की अध्यक्षता की पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश उदैनियां ने! संचालन की जिम्मेदारी सभांली विद्यार्थी प्रमुख शिवा शुक्ला ने! अतिथियो का आभार ज्ञापित किया सिद्धार्थ शार्ट हैण्ड क्लासिस के संचालक गोपाल जी गुबरेले ने! शुरुआत विद्या की अधिष्ठात्री मां सरस्वती, मां भारती व प्रथम पूज्य भगवान गणेश के पूजन अर्चन से की गयी! अतिथियो व संचालक द्वारा शार्ट हैण्ड की उपयोगिता उससे मिलने वाले लाभ के वारे मे विस्तार से बताया! इस दौरान लक्ष्य मिश्रा, रामलला दीक्षित, अभय निरंजन, नमन, अंकित सविता, सर्वेन्द्र राजावत, कुलदीप गुप्ता, दीपिका चौधरी, कोमल गुप्ता, दीक्षा यादव, जुनेरिया, पवन, विलाल,,पलक शिवानी, तनु, श्रुति, दीपांशु, धर्मेश, कुमुद, राधा, शालिनी, निधि, पूजा, राहुल, अंशु,उज्जवल बडी संख्या मे छात्र / छात्राये उपस्थित रहे।