
मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश को बनाया, उत्तम प्रदेश और उद्यम प्रदेश : मा0 सदस्य विधान परिषद
झांसी। रामतीर्थ सिंघल, सदस्य विधान परिषद, उत्तर प्रदेश के मुख्य आतिथ्य में दानवीर भामाशाह की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित व्यापारी कल्याण दिवस के अवसर पर सर्वाेच्च राजस्व कर एवं समाज में विशेष योगदान देने वाले व्यापारियों का सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन सभागार, झांसी में किया गया। इस अवसर पर सभागार परिसर में दानवीर भामाशाह के व्यक्तित्व पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों एवं उपस्थित व्यापारियों द्वारा परिसर में राज्य कर विभाग एवं अन्य विभागों द्वारा विकास भवन परिसर में दानवीर भामाशाह जी के व्यक्तित्व पर आधारित प्रदर्शनी का निरीक्षण किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती जी एवं दानवीर भामाशाह के चित्र पर दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात अधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि सहित उपस्थित व्यापारी बन्धुओं का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात संस्कृति विभाग में पंजीकृत सांस्कृतिक कलाकारों द्वारा बुन्देलखण्ड के गौरव एवं इतिहास पर आधारित गीत एवं नृत्य के माध्यम से सुन्दर प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गईं। इस अवसर पर अपर आयुक्त जीएसटी डी0के0 सचान ने अपने सम्बोधन में दानवीर भामाशाह की जयंती पर उपस्थित व्यापारियों को शुभकामनायें प्रदान करते हुये कहा कि दिन व्यापारियों के लिये है। सरकार की नीतियों एवं उद्देश्यों की पूर्ति में व्यापारियों का विशेष योगदान रहा है, जिसके लिये जनपद के सभी व्यापारी बन्धु धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होने कहा कि व्यापारी बन्धुओं की इस प्रकार की गतिविधियां जनपद झांसी को आगामी समय में निश्चित रुप से विकास के नये शिखर पर पहुंचाने का कार्य करेंगी। व्यापारी कल्याण दिवस के आयोजन में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित सदस्य विधान परिषद रामतीर्थ सिंघल ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस सभागार में दानवीर भामाशाह जी की जयंती मनाई जा रही है, जिसमें जनपद के सर्वाधिक कर देने वाले व्यापारियों को सम्मानित किया जा रहा है। उद्यमी एवं व्यापारी का अहम कार्य निवेश करना होता है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के सफल 08 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने 08 वर्ष के कालखंड में उत्तर प्रदेश को, उत्तम प्रदेश एवं उद्यम प्रदेश बनाया है। प्रदेश सरकार ने व्यापारियों के विकास के लिए सर्वाधिक हितकारी कार्य किए हैं। हम सभी प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री जी को सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 11 वर्ष में हमारे देश की अर्थव्यवस्था को विश्व में चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था के शिखर पर पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सरकार का अहम उद्देश्य क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। इस संसार में प्रतिदिन लाखों लोग जन्म और मृत्यु को प्राप्त होते हैं, लेकिन आने वाली पीढ़ियां उन्हीं महान विभूतियों को याद रखती हैं, जो समाज एवं देश के लिए अद्वितीय कार्य करते हैं। दानवीर भामाशाह जी की जयंती को मुख्यमंत्री द्वारा गत वर्ष से ष्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया गया, इस उत्कृष्ट कार्य के लिए सभी व्यापारियों को माननीय मुख्यमंत्री जी का हृदय से धन्यवाद देना चाहिए। देश के विकास के लिए व्यापारियों का कल्याण होना अति आवश्यक है। हमें दानवीर भामाशाह जी के योगदान को स्मरण करते हुए अपने ध्यान, व्यवहार एवं आचरण से व्यापारी के लिए सदैव अपने हृदय में सम्मान का भाव रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि दानवीर भामाशाह जी का जन्म राजस्थान के मेवाड़ राज्य में वर्तमान पाली जिले के सादड़ी गांव में 29 जून 1547 को ओसवाल जैन परिवार में हुआ था, वह एक योद्धा, प्रसिद्ध सेनापति और महाराणा प्रताप के करीबी थे। भामाशाह जी का निष्ठापूर्ण सहयोग महाराणा प्रताप के जीवन में महत्वपूर्ण और निर्णायक साबित हुआ। मातृभूमि की रक्षा के लिये महाराणा प्रताप का सर्वस्व होम हो जाने के बाद भी उनके लक्ष्य को सर्वाेपरि मानते हुये भामाशाह जी ने अपनी सम्पूर्ण धन-सम्पदा अर्पित कर दी, जिससे महाराणा प्रताप ने उन्हें सैन्य शक्ति संगठित करके मुगल शासकों को पराजित किया और फिर से मेवाड़ का राज्य प्राप्त किया। दानवीर भामाशाह जी के जन्मदिवस 29 जून को राज्य सरकार द्वारा व्यापारी कल्याण दिवस के रुप में जनसहभागिता के साथ मनाये जाने का निर्णय लिया गया है। व्यापारी कल्याण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जनपद झांसी में सर्वाधिक करदाता के रुप में व्यापार कर अदा करने वाली 05 फर्माे (सर्वश्री इंडियन ह्यूम पाइप कंपनी लिमिटेड, सर्वश्री सूरी ऑटोमोबाइल्स, सर्वश्री नटराज मोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड, सर्वश्री जे0के0 सीमेंट वर्क्स, सर्वश्री हार्डडेलबर्ग सीमेंट इण्डिया प्राइवेट लिमिटेड) को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन सहायक आयुक्त राज्य कर विभाग वीरेंद्र सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर मनमोहन गेडा, संतोष साहू, जिला अध्यक्ष व्यापार मंडल उमेश गुप्ता, महिला जिला अध्यक्ष व्यापार मंडल श्रीमती रजनी गुप्ता, महामंत्री व्यापार मंडल अतुल अग्रवाल, महानगर महामंत्री आदर्श गुप्ता, जयकिशन प्रेमाने, रामजी गुप्ता, ओम राजपूत, प्रवीण कुमार, चौधरी फिरोज, संजय पटवारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल, दिलीप सिंघल जिला उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल, डॉक्टर विवेक बाजपेई महानगर उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, अपर आयुक्त प्रवर्तन जीएसटी राजेश कुमार, संयुक्त आयुक्त जीएसटी मुंशी चौहान, संयुक्त आयुक्त विनोद कुमार, उपायुक्त प्रशासन जीएसटी जितेंद्र कुमार, उप निदेशक संग्रहालय मनोज कुमार गौतम, अपर जिला सूचना अधिकारी सुरेंद्र पाल सिंह सहित अन्य अधिकारीगण एवं सम्मानित व्यापारीगण उपस्थित रहे।