
ब्राह्मण महासभा द्वारा आयोजित मेधावी प्रतिभा सम्मान समारोह 29 जून को
जालौन। उरई विप्र समाज की प्रतिभाओ को उत्साहित करने के लिये जालौन के कोच मे ब्राह्मण महासभा प्रतिभाओ को करेगी सम्मानित! नव निर्वाचित समिति के अध्यक्ष धर्मेन्द्र बबेले, मंत्री राजर्षि रंजन गोस्वामी ने हमारे स्थानीय प्रतिनिधि को बताया कि उक्त आयोजन बजरिया कोच स्थित भगवान परशुराम के मन्दिर के बाजू मे वने ब्राह्मण महासभा के भवन के विशाल मैदान मे 29 जून रविवार को सायं 05 बजे आयोजित किया जायेगा जिसमे अतिथियो के रूप मे कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, शिक्षक विधायक डा बाबूलाल तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, पूर्व राज्यमंत्री हरिओम उपाध्याय, इंफोपार्क एजूकेशन ग्रुप व अर्चना महेश्वरी इण्टर कालेज उर ई के प्रबंधक अभय द्विवेदी, वरिष्ठ समाजसेवी झांसी आशुतोष द्विवेदी रहेगे ! समाज के हर युवा को अग्रणी वनाने के लिये सतत प्रयत्नशील रहने वाली टीम जिसमे पूर्व सभासद राघवेन्द्र तिवारी, प्रधानाध्यापक राजेन्द्र भारद्वाज, प्रवक्ता राजेन्द्र द्विवेदी, डा मृदुल दांतरे,भाष्कर दुबे, सभासद प्रतिनिधि गौरब तिवारी, पूर्व अध्यक्ष अलिकेश अवस्थी दादा आदि शामिल है ने संयुक्त रूप से दी गयी टिप्पणी मे कहा हम लोगो का उद्देश्य समाज के युवाओ को आगे बढाना है, बुजुर्ग जनो के मार्गदर्शन मे उनके मान सम्मान को बढाते हुये उनके नेतृत्व मे काम करते हुये समाज का उत्थान करना है !