फोटोग्राफर एसोशिएशन के द्वारा बच्चों को मुफ्त पुस्तक वितरण किया गया

फोटोग्राफर एसोशिएशन के द्वारा बच्चों को मुफ्त पुस्तक वितरण किया गया

Written by Prem Prakash Agarwal 2025-06-25 News
मुंबई । सिने स्टिल, टीव्ही और मोशन फोटोग्राफर्स एसोसिएशन ने अपने सिने स्टिल, टीव्ही और मोशन फोटोग्राफर्स वेलफेयर ट्रस्ट के माध्यम से इस बार भी अपने एक्टिव फोटोग्राफर सदस्यों के बच्चों को मुफ्त नोटबुक वितरण का उपक्रम सफलतापूर्वक साझा किया। इस अवसर पर संस्था के मुख्य सचिव अतुल राजकुले ने ब्राइट आउटडोर मीडिया पब्लिसिटी और एडवरटाइजिंग के मालिक योगेश लखानी को नोटबुक वितरित करने के लिए आमंत्रित किया और संस्था के अध्यक्ष रमाकांत मुंडे ने बॉलीवुड के अभिनेता बॉबी वत्स को भी आमंत्रित किया । दोनों अथितियों को शाल पहनाकर नारियल और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया और उसके बाद इन्होंने संस्था के सदस्यों के उपस्थिति में बच्चों को नोट बुक का वितरण किया । रिपोर्ट - गिरजा शंकर अग्रवाल