माता वैष्णो देवी मंदिर में भीषण बारिश से भूस्खलन
तेज वर्षा के कारण श्री माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हिमकोटी के पास भूस्खलन हुआ, जिससे बैटरी कार सेवा, हेलीकॉप्टर और केबल कार सेवाएं स्थगित कर दी गईं। पारंपरिक मार्ग हालांकि खुला रहा। श्राइन बोर्ड मार्ग को साफ करने में जुटा है और श्रद्धालु पैदल या अन्य साधनों से यात्रा जारी रखे हुए हैं। तमाम दुश्वारियों के बावजूद श्रद्धालु मां वैष्णो का जयघोष करते हुए परिवार, मित्रों के साथ यात्रा कर रहे हैं।