
वैगन वर्कशॉप झांसी में हर्षोल्लास से मना 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
झांसी । भारतीय रेल के लिए सर्वाधिक वैगनों का उत्पादन करने वाली प्रतिष्ठित वैगन वर्कशॉप झांसी में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर्षाेल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य कारखाना प्रबंधक अजय श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस अब एक वैश्विक स्वास्थ्य आंदोलन बन चुका है, जो विभिन्न देशों में लाखों लोगों को एकजुट कर रहा है। श्योगश् शब्द संस्कृत से लिया गया है, जिसका अर्थ है जुड़ना या एक होना यह शरीर और चेतना के समन्वय का प्रतीक है। यदि मन और दिल प्रसन्न हों, तो स्वाभाविक रूप से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कार्यक्रम के दौरान हॉल में बड़ी स्क्रीन के माध्यम से भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का योग दिवस पर दिया गया संबोधन सभी ने लाइव देखा और सुना, जिससे उपस्थित जनसमूह में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार हुआ। यह भव्य आयोजन वैगन वर्कशॉप के एस.टी.सी. (स्टाफ ट्रेनिंग सेंटर) में संपन्न हुआ, जिसमें वर्कशॉप के अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रशिक्षुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहेरू प्रिंसिपल एस.टी.सी. झांसी ए.के. वर्मा, डिप्टी चीफ इंजीनियर बी.के. वर्मा, उत्पादन इंजीनियर समर्थ अग्रवाल, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी जी.पी. मिश्रा, साथ ही बड़ी संख्या में वरिष्ठ पर्यवेक्षकगण एवं कर्मचारीगण सम्मिलित हुए। सभी ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर तन और मन को स्वस्थ रखने का संकल्प लिया। योग दिवस का यह आयोजन न केवल स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने वाला रहा, बल्कि कर्मचारियों में आपसी सौहार्द और टीम भावना को भी सुदृढ़ करने वाला सिद्ध हुआ। *आफ़ाक़ अहमद* नोडल अधिकारी मीडिया* (वैगन वर्कशॉप झांसी)