अखिल भारत हिंदू महासभा ने की प्रेमी जोड़े की मदद आर्य समाज मंदिर से  कराया विवाह

अखिल भारत हिंदू महासभा ने की प्रेमी जोड़े की मदद आर्य समाज मंदिर से कराया विवाह

Written by Prem Prakash Agarwal 2025-06-21 News
झांसी। बालिग युवती ने अपने भाई पर हत्या करने की आशंका जाहिर करते हुए प्रेम विवाह कर पुलिस को शिकायती पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। बड़ागांव थाना क्षेत्र चन्द्र पुरा निवासी समीक्षा वर्मा ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह लक्ष्मी गेट निवासी युवक आलोक अहिरवार से प्रेम करती है। लेकिन वह ओर उसक प्रेमी अलग अलग समाज से होने के नाते उसके परिवार के लोग जबरन उसका विवाह दूसरी जगह कर रहे थे। लेकिन वह बालिग है अपना भला बुरा खुद सोच सकती है, इसलिए उसने अपने परिवार वालों की बिना मर्जी के आलोक अहिरवार से प्रेम विवाह कर लिया। साथ ही समीक्षा ने शिकायती पत्र में बताया कि भाई ने उसे कही भी दिखाई देने पर हत्या करने की धमकी दी है। समीक्षा और उसके पति आलोक ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। अखिल भारत हिंदू महासभा ने की प्रेमी जोड़े की मदद। आर्य समाज मंदिर से कराया विवाह अखिल भारत हिंदू महासभा महिला जिला अध्यक्ष ममता उर्फ स्पर्श गोस्वामी ने बताया। समीक्षा वर्मा ने मुझसे संपर्क किया और बताया मैं बालिक हूं आलोक अहिरवार से मैं प्रेम करती हूं और वह भी मुझसे प्यार करता है लेकिन वह उसका प्रेमी अलग-अलग समाज से हैं उसके परिवार के लोग जबरन उसका विवाह दूसरी जगह कर रहे हैं। सारी बात सुनने के बाद हमारे संगठन ने उनकी मदद करने का निर्णय लिया सभी संगठन के लोगों ने उनकी मदद की। प्रदेश महामंत्री मनोज सेन,जिला अध्यक्ष हिमांशु शर्मा, महिला जिला अध्यक्ष ममता उर्फ स्पर्श गोस्वामी, नीलम सिंह, अंजू साहू , बेबी सिंह, कविता, कुसुम साहू, रानी सिंह, उपस्थित रहे।