
माँ शारदा महाविद्यालय ने ग्यारवाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया
झाँसी । माँ शारदा महाविद्यालय घुराट तेजपुरा बंगरा में राज्यपाल की प्रेरणा एवं बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय के आदेशानुसार ग्यारवाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया जिसमें योग शिक्षक प्रतिपाल सिंह के द्वारा अनेक प्रकार के योग आसन छात्र छात्राओं एवं महाविद्यालय के स्टाफ को सिखाये । अंत में कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के द्वारा किया गया । जिसमें महाविद्यालय के प्रबंधक साकेत सक्सेना , प्रशासनिक अधिकारी विजय गौतम , प्राचार्य डॉ० नरेश सिंह सिकरवार , नरेन्द्र कुमार, देवेन्द्र आर्य (प्रवेश प्रभारी), रोहित सेन, रविन्द्र कुमार, शिवम मिश्रा, आदर्श शर्मा, कुलदीप आर्य, जयप्रकाश पांचाल, करन सिंह, क्रपेंद्र कुमार एवं छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे ।