
ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत नाबालिग लड़की को रेलवे चाइल्ड लाइन झांसी को सुपुर्द किया गया
झाँसी । रेल सुरक्षा बल द्वारा बच्चों की सुरक्षा के लिए ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते चलाया जाता है। इसके तहत दिनांक 24.05.2025 को रेल सुरक्षा बल को सूचना प्राप्त हुई की गाड़ी संख्या 12824 में एक 12- 13 साल की बच्ची छूट गई है। उपरोक्त सूचना के अनुपालन में सीसीटीवी ड्यूटी में तैनात महिला कांस्टेबल मंजू यादव के द्वारा सीसीटीवी के माध्यम से स्टेशन एरिया को सर्च किया गया तो गाड़ी संख्या 12824 से फोटो में दिखाई दे रही लड़की स्टेशन पर उतरते हुए दिखाई दी। इसके बाद उप निरीक्षक सतीश व महिला कांस्टेबल मंजू यादव के द्वारा स्टेशन एरिया को सर्च किया गया तो एक नाबालिक लड़की जिसका काल्पनिक नाम अवंतिका पुत्री भागवत प्रसाद उम्र 15 वर्ष निवासी गांव पौसरा थाना आदर्श नगर जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ सामान्य प्रतीक्षालय में मिली। फोटो से मिलान किया तो वही लड़की थी। लड़की को समझा बूझकर महिला कांस्टेबल मंजू यादव के उपस्थिति में पोस्ट हाजा पर लाकर महिला कांस्टेबल बबीता कुमारी व महिला कांस्टेबल रौनक शिवहरे की देखरेख में रखा गया। इसके बाद लड़की को आवश्यक कार्रवाई कर चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया गया। रिपोर्ट- राकेश कुमार झाँसी ।