रेल सुरक्षा बल द्वारा ऑपरेशन "डिग्निटी" के तहत महिला को परिजनों को सुपुर्द किया गया

रेल सुरक्षा बल द्वारा ऑपरेशन "डिग्निटी" के तहत महिला को परिजनों को सुपुर्द किया गया

Written by Prem Prakash Agarwal 2025-05-24 News
झाँसी । रेल सुरक्षा बल द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन "डिग्निटी" के तहत आज दिनांक 24.05.2025 को सूचना प्राप्त हुई की गाड़ी संख्या 19665 के कोच S1 में व्हाट्सएप के माध्यम से एक महिला की फोटो आई है जिसकी उम्र 29 वर्ष और जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है यात्रा कर रही है। सूचना प्राप्त होने पर सहायक उप निरीक्षक विश्राम हमराह हेड कांस्टेबल देवी प्रसाद, कांस्टेबल नरपल सिंह, महिला कांस्टेबल नीरज कुमारी को साथ लेकर उक्त गाड़ी को अटेंड किया तो एक जिसकी उम्र 29 वर्ष निवासी गांव लवकुश नगर थाना लवकुश नगर जिला छतरपुर मध्य प्रदेश मिली। व्हाट्सएप पर मिले फोटो से मिलान कर महिला कांस्टेबल नीरज कुमारी के उपस्थिति में समझा बूझाकर गाड़ी से उतार कर पोस्ट हाजा पर लाकर महिला कांस्टेबल रौनक शिवहरे की देखरेख में रखा गया। भागी हुई महिला संदीप पत्नी प्रदीप की मम्मी मीरा ने बताया कि घर पर किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी जिस कारण नाराज होकर घर से निकल आई। महिला संदीप के द्वारा मम्मी मीरा के साथ जाने हेतु सहमति होने पर महिला संदीप को उसके मम्मी मीरा व भाई नितेश तिवारी के सुपुर्द कर दिया गया। रिपोर्ट- राकेश कुमार झाँसी ।