भाजपा ने रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी स्मृति के अवसर पर विशेष प्रदर्शनी का किया आयोजन

भाजपा ने रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी स्मृति के अवसर पर विशेष प्रदर्शनी का किया आयोजन

Written by Prem Prakash Agarwal 2025-05-24 News
झाँसी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पुण्यश्लोक लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अवसर पर उनकी जीवन गाथा एवं अद्वितीय कार्यों पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी राजकीय संग्रहालय में आयोजित ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। विशेष प्रदर्शनी में रानी अहिल्याबाई होल्कर के समाज सुधार, न्यायप्रियता, सेवा और शासन कौशल को विस्तारपूर्वक प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झांसी-ललितपुर लोकसभा के सांसद श्री अनुराग शर्मा व भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री हेमन्त सिंह परिहार व विशिष्ट अतिथि झाँसी नगर निगम महापौर श्री बिहारी लाल आर्य, विधान परिषद सदस्य श्री रामतीर्थ सिंघल जी ने अपने विचार रखे। उक्त कार्यक्रम में सर्व श्री कुलदीप, प्रदीप सरावगी, राम नरेश तिवारी, करुणेश बाजपेई, पं. अर्पित दास, राजेश पाल, सलिल तिवारी, हेमंत पांचाल, अनुज नीखरा, लखन कुशवाहा, नीता अवस्थी, रश्मि हयारण, सोनम चौहान, अंकित साहू, अमित साहू, अमित जादौन, हेमंत कंटाल, अभिषेक जैन, निशांत शुक्ला, जगदीश कुशवाहा एवं संगम सहित अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अन्त में कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता पुनीत अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।