
दिल्ली बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ राकेश मिश्रा का झांसी में हुआ भव्य स्वागत
झाँसी । गत सप्ताह इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन का चुनाव दिल्ली गल्फ क्लब में आयोजित किया गया था, जिसमें बुंदेलखंड के नौगांव निवासी डॉक्टर राकेश मिश्रा निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए। यह बुंदेलखंड वासियों के लिए बहुत ही गौरवपूर्ण उपलब्धि है । डॉ मिश्रा के अनुसार हमारा लक्ष्य दिल्ली से लेकर गांव और गली तक बॉक्सिंग को ले जाना है जिससे हमारे बुंदेलखंड की प्रतिभाएं भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। अध्यक्ष निर्वाचित होने के पश्चात प्रथम बार झांसी आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र खरे के नेतृत्व में डॉ राकेश मिश्रा का सर्किट हाउस झांसी में भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर विधान परिषद सदस्य रामतीर्थ सिंघल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा सुधीर सिंह गौर (एडवोकेट), युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमित जादौन, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा संजय दुबे सहित सैकड़ांे की संख्या में समर्थक उपस्थित रहे। रिपोर्ट - राकेश कुमार झाँसी