
बुंदेलखंड एजुकेशन फेयर ओर बुंदेलखंड बेस्ट टीचर अवार्ड एवं मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न
झांसी। टाइम्स इंस्टीट्यूट एंड इवेंट कम्पनी द्वारा आयोजित बुंदेलखंड एजुकेशन फेयर ओर बुंदेलखंड बेस्ट टीचर अवार्ड एवं मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह दीनदयाल सभागार झांसी में सम्पन्न हुआ। टाइम्स इंस्टीट्यूट एंड इवेंट कम्पनी के प्रोपराइटर चित्रांश द्विवेदी ने बतया कि बुंदेलखंड में पहली बार अध्यापक एवं छात्र सम्मान समारोह किया गया जिसमें देश के अलग अलग हिस्सों से कई यूनिवर्सिटियों ने भाग लिया साथ ही झांसी जिले के विभिन्न हिस्सों से आए हुए इंटरमीडिएट के छात्रों ने भी भाग लिया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बाबूलाल तिवारी शिक्षक विधायक ने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए बताया कि शिक्षा से ही सब काम और देश का नाम होता है इसलिए शिक्षा सर्वाेपरि है। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि सुधीर सिंह कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष माउंट लिट्रा स्कूल के संस्थापक रोहित पांडेय कार्यक्रम के संयोजक चित्रांश द्विवेदी, प्रद्युम्न दुबे, अखिलेश रावत, एसके जायसवाल, अनीता सिंह, स्पर्श गोस्वामी, गुंजन मेम, प्रीती माहौर, सुनील पाल सहित लगभग 3 सैकड़ा लोग उपस्थित रहे। मंच का सफल संचालन अखिलेश रावत ने किया। टाइम्स इंस्टीट्यूट एंड इवेंट कम्पनी के डारेक्टर चित्रांश द्विवेदी ने सभी अतिथियों का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया। रिपोर्ट- राकेश कुमसर झाँसी