
पत्रकार एकता संघ एवं श्रींम सेवा समिति द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं दवा वितरण का कार्यक्रम संपन्न
झांसी। पत्रकार एकता संघ एवं श्रींम सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा एवं दवा वितरण ककार्यक्रम वार्ड क्रं. 17 नन्दनुरा द्वितीय के पार्षद ममता-शुगर पाल सिंह के द्वारा फीता काटकर शुभारंभ हुआ। स्वास्थ्य शिविर में आए स्थानीय लोगों का बीपी, शुगर, एचआईवी एवं नेत्र का परीक्षण विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा किया गया तत्पश्चात जिला चिकित्सालय, झाँसी की टीम द्वारा दवा वितरित की गई। पत्रकार एकता संघ के महानगर अध्यक्ष ध्रुव दुबे एवं महिला महानगर अध्यक्षा श्रीमती ममता स्पर्श गोस्वामी व श्रींम सेवा समिति की अध्यक्षा श्रीमती अनीता सिंह एवं पूरी टीम ने इस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। नेत्र विशेषज्ञ डॉ शरद चंद्रा एवं जिला चिकित्सालय से अनिल कुमार गुप्ता मेनेजर, अवधे कुमारी पटेल परामर्षदाता, नरेन्द्र सिंह, प्रीति, भावना कष्यप, पूनम श्रीवास ने लगभग 150 मरीजों का परीक्षण किया एवं उन्हें दवा भी वितरत कीं। उक्त षिविर में मुख्य रूप से पत्रकार एकता संघ के मंडल महासचिव अनिल मौर्य, मंडल उपाध्यक्ष गोविंद सिंह परिहार , मंडल मंत्री राम लखन तिवारी, महानगर उपाध्यक्ष आर0के0 सेन, सचिव अमित साहू, जिला मीडिया प्रभारी संजीव गोस्वामी अमित वर्मा, राकेश कुमार, श्रम सेवा समिति से नीलम सिंह, रानी सिंह, विनीत गुप्ता, दीपिका, कविता भिलवारे, भावना कुशवाहा, रानी सिंह, रजनी सेठी, चित्रांष द्विवेदी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे अंत में सभी को सम्मानित करते हुए पट्टिका एवं सर्टिफिकेट वितरित किए गए। कार्यक्रम की समाप्ति पर पत्रकार एकता संघ के मंडल अध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। रिपोर्ट- राकेश कुमार झाँसी