अग्रवाल युगल महिला विंग द्वारा माताओं का सम्मान एवं पन्नाधाय नाटक का किया मंचन

अग्रवाल युगल महिला विंग द्वारा माताओं का सम्मान एवं पन्नाधाय नाटक का किया मंचन

Written by Prem Prakash Agarwal 2025-05-13 News
झाँसी। अग्रवाल युगल विकास संस्थान महिला विंग के तत्वाधान में चेयरपर्सन श्रीमती मधु अग्रवाल की अध्यक्षता में संस्थापक अध्यक्ष अतुल अग्रवाल किलपन के मुख्य आतिथ्य में अध्यक्ष श्री सुरेश अग्रवाल के निर्देशन में सदस्यों की माताओ का सम्मान किया गया सभी सदस्यों ने माताओ से आशीर्वाद प्राप्त किया। माताओ ने संयुक्त परिवार में जीवन को कैसे जिया जाए इस पर अपने-अपने विचार रखें सीमा, अनीता, शालिनी द्वारा पन्नाधाय के ऊपर नाटक का बेहतरीन मंचन किया गया। समर क्वीन प्रतियोगिता में निर्णायक रही निधि नगरिया ने नेहा अग्रवाल को प्रथम, रूपाली को द्वितीय, पूनम को तृतीय विनर घोषित किया। वहीं सलाद प्रतियोगिता में अनुराधा परीक्षा प्रथम रही। कार्यक्रम में मीनू गांधी, दीप्ति किलपन,ममता के.एस.बी., अंजू मार्बल, शिवा डॉक्टर, दीपशिखा सारिका, रेनू, अखिलेश, ज्योति, वंदना, रितु, सुनीता, बबीता, शुभ्रा, मालिनी, अनु, मनीषा, राधा, शिल्पा, नंदिनी, साक्षी, विनीता, अंजू, अलका आदि सदस्य उपस्थित रहीं। विंग सचिव दीप्ति सहारा ने संचालन एवं आभार व्यक्त किया। उक्त आशय की जानकारी सचिव अजय अग्रवाल (लोहे वाले) ने दी।