सभी की जिम्मेदारी तय है समझ कर निभाये तो समाज आदर्श वन सकता है कहा पुलिस अधीक्षक ने

सभी की जिम्मेदारी तय है समझ कर निभाये तो समाज आदर्श वन सकता है कहा पुलिस अधीक्षक ने

Written by Prem Prakash Agarwal 2025-05-11 News
जालौन । उरई पत्रकार एकता संघ इकाई जालौन द्वारा ग्राम शेखपुर बुजुर्ग के सचिवालय मे पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश उदैनियां की अध्यक्षता व पुलिस उपाधीक्षक जालौन शैलेन्द्र बाजपेयी के मुख्य आतिथ्य मे प्रेस प्रशासन और पब्लिक एक दूसरे के पूरक है विषय को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे विशिष्ट अतिथि के रूप मे पूर्व ब्लाक प्रमुख जालौन शैलेन्द्र सिंह सेंगर, पत्रकार एकता संघ के जिलाध्यक्ष अमित दूरवार , संगठन के झांसी मंत्री शैलेन्द्र गौतम विशिष्ट अतिथि के रूप मे रहे! इस दौरान मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक शैलेन्द्र बाजपेयी ने कहा प्रेस, प्रशासन और जनता के लोग अपनी अपनी जिम्मेदारी निभाये तो आदर्श समाज वन सकता है और आदर्श नागरिको का निर्माण होगा! तीनो ही एक दूसरे के बिना अधूरे है! विशिष्ट अतिथि शैलेन्द्र सिंह सेंगर, पत्रकार सुशील श्रीवास्तव ने भी अपने विचार रखे! अध्यक्षता करते हुये ओमप्रकाश उदैनियां ने कहा अपने सभी अपने कर्तव्य को समझे और अच्छे से निभाये यही गोष्ठी की सार्थकता होगी! इस दौरान पत्रकार एकता संघ के जिला उपाध्यक्ष आशीष समजले, कलम की ताकत के सम्पादक संजय गोस्वामी, एडीटर राम अग्रवाल, पत्रकार आदित्य ह्दय उपाध्याय जालौन, अरविन्द गोस्वामी, अनिल सिंह सेंगर, अशोक मिश्रा, उमेश शर्मा, भानु वर्मा आदि उपस्थित रहे! आभार ज्ञापित किया ग्राम प्रधान शम्भू सिंह सेंगर ने ।