भारतीय सेना के द्वारा  देश की सीमाओं की रक्षा अत्यन्त वीरता के साथ करने पर तिरंगा रैली का होगा आयोजन

भारतीय सेना के द्वारा देश की सीमाओं की रक्षा अत्यन्त वीरता के साथ करने पर तिरंगा रैली का होगा आयोजन

Written by Prem Prakash Agarwal 2025-05-10 News
झाँसी । जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने जनपद वासियों को सूचित किया है कि आप अवगत हैं कि भारतीय सेना द्वारा देश की रक्षा हेतु अदम्य साहस का परिचय देते हुये देश की सीमाओं की रक्षा अत्यन्त वीरता के साथ की जा रही है। भारतीय सेना के इस अभियान की सराहना पूरे देश में की जा रही है। इस अवसर पर भारतीय सेना के प्रयासों का समर्थन करने एवं एकजुटता दिखाने के लिए दिनांक 11 मई 2025 को प्रातः 08ः30 बजे से एक तिरंगा रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली का आरम्भ मेजर ध्यानचन्द स्टेडियम में प्रातः 08ः30 बजे से समस्त सम्मानित मा. जनप्रतिनिधियों, जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं जनसामान्य की उपस्थिति में किया जायेगा। यह तिरंगा रैली मेजर ध्यानचन्द स्टेडियम से प्रारम्भ होकर झॉसी किले पर समाप्त होगी। जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारिओं को निर्देशित किया है कि इस रैली में झण्डे, बैनर एवं पोस्टर सहित अपने अधीनस्थ एन०सी०सी० कैडेट्स, राष्ट्रीय सेवा योजना के वालिन्टियर, सिविल डिफेंस के वालिन्टियर, छात्र-छात्राओं, पीआरडी जवान, सिविल सोसायटी के सदस्यों द्वारा एवं स्टेडियम में निवासरत विभिन्न खिलाड़ियों सहित प्रातः 08 बजे मेजर ध्यानचन्द स्टेडियम में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। मेजर ध्यानचन्द स्टेडियम में तिरंगा रैली से सम्बन्धित समस्त व्यवस्था क्षेत्रीय कीड़ा अधिकारी द्वारा तथा समापन स्थल/झॉसी किले पर अपर नगर आयुक्त, नगर निगम झॉसी द्वारा की जायेगी।