राजस्व/भूमि विवाद आदि मामलों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम करें विधिक निस्तारण- डीआईजी

राजस्व/भूमि विवाद आदि मामलों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम करें विधिक निस्तारण- डीआईजी

Written by Prem Prakash Agarwal 2025-05-10 News
झाँसी। पुलिस उपमहानिरीक्षक, झाँसी परिक्षेत्र, झाँसी केशव कुमार चौधरी ने जनपद झाँसी के थाना सीपरी बाजार/ थाना सदर बाजार में आयोजित समाधान दिवस में आये हुए फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया। भूमि विवाद, राजस्व, अतिक्रमण, अवैध कच्ची शराब व विभिन्न समस्याओं को लेकर होने वाले प्रर्दशनों आदि सभी माामलों में पुलिस द्वारा सम्बन्धित विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए संयुक्त टीम के साथ अभियान चलाकर समस्याओं के निस्तारण तथा अराजक/असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। तदोपरान्त महोदय द्वारा थाना परिसर व कार्यालयों का निरीक्षण कर थाना परिसर की साफ सफाई, कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, CCTNS कक्ष, मालखाना आदि को चेक किया गया। निरीक्षण के दौरान महिला उत्पीड़न रजिस्टर, सहित अन्य अभिलेखों/पत्रावलियों का अवलोकन कर अभिलेखों को अध्यावधिक रखने के निर्देश दिये गये तथा महिला सम्बन्धी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने तथा शिकायत के सम्बन्ध में थाना प्रभारी के द्वारा फीडबैक लेने के निर्देश दिए गए। इस दौरान 06 माह से अधिक लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा कर विवेचनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, सम्मन/वारण्टों का अधिक से अधिक तामीला कराये जाने के कड़े निर्देश दिये गए है। शातिर, अभ्यस्त व हार्डकोर अपराधियों के विरूद्ध अधिक प्रभावी कार्यवाही करते हुए गुण्डा, गैंगस्टर एक्ट, जिलाबदर की कार्यवाही कराते हुये हिस्ट्रीशीट खोलें । सक्रिय गैंग का पंजीकरण करने और पुरस्कार घोषित, गैंगस्टर में वांछित अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश दिये गये। गम्भीर अपराधों के अभियुक्त जैसे हत्या, लूट, डकैती, गैंगरेप, गौ तस्करी, वाहन चोरों, मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्यवाही करने तथा गैंगस्टर के अभियुक्तों के विरूद्ध धारा 14(1) अंतर्गत संपत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही के निर्देश दिए गये। विवेचनाओं में गुणवत्तापूर्ण साक्ष्य संकलन करते हुए नए आपराधिक कानून के अन्तर्गत नियमानुसार साक्ष्यों को सम्मिलित करते हुए समय से निस्तारण के निर्देश दिये गए है। वर्तमान समय में साइबर ठग नये नये तरीके अपनाकर अपराधों को अंजाम दे रहें है, ऐसे अपराध जैसे इन्टरनेट हाउस अरेस्ट, स्क्रीन शेयरिंग, किसी पुलिस अधिकारी की जांच के नाम पर केवाईसी अपडेट्स आदि की जानकारी रखने के साथ ही किसी के साथ साइबर अपराध घटित हो जाने पर तत्काल स्थानीय पुलिस/साइबर थाना अथवा 1930 पर तत्काल सूचना देने हेतु जागरूक करें। बीट आरक्षियों को बीट से सम्बंधित सूचनाओं को एकत्रित करने के लिए साप्ताहिक टास्क देकर अपने-अपने क्षेत्र में नियमित भ्रमण करने तथा हिस्ट्रीशीटरों और क्षेत्र के अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने के साथ ही साथ क्षेत्र के सम्भ्रांत नागरिकों, पुलिस मित्रों, रिटायर्ड पुलिस /सैन्य कर्मियों, से समन्वय स्थापित करते हुए क्षेत्र के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान, आभूषण की दुकानों, बैंक /एटीएम, पेट्रोल पंप आदि की जानकारी प्राप्त कर सूची बनाते हुए आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया । डीआईजी ने शासन की प्राथमिकताओं के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण दिशा निर्देशों के साथ ही पुलिस कर्मियों को क्षेत्र में पूर्ण अनुशासन बनाये रखते हुए कर्तव्य पालन किये जाने के निर्देश दिए गए है।