आधुनिक तकनीक का प्रयोग से कम हुई बिजली खपत, रेलवे राजस्व की भी हो रही बचत

आधुनिक तकनीक का प्रयोग से कम हुई बिजली खपत, रेलवे राजस्व की भी हो रही बचत

Written by Prem Prakash Agarwal 2025-05-09 News
झाँसी । झाँसी रेल मंडल द्वारा आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर बिजली की खपत को कम करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसके माध्यम से राजस्व की बचत की जा रही हैप् झाँसी मंडल द्वारा वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 के अप्रैल माह में आधुनिक तकनीक के थ्री फेज़ लोकोमोटिव (रेल इंजन) के उपयोग से 64,82,743 यूनिट बिजली की बचत की गई। इससे लगभग रु. 3.84/- करोड़ के रेल राजस्व की बचत की गयी है। 3 फेज इंजन होने की वजह से इसमें रि-जनरेटिव ब्रेकिंग भी होता है जिसकी वजह से ब्रेकिंग में लगने वाली उर्जा एकत्रित होकर पुनः इंजन को प्राप्त हो जाती है तथा ऊर्जा की बचत होती है। मंडल द्वारा बिजली खपत को कम करने की दिशा में अन्य सार्थक कदम भी उठाए जा रहे हैं। मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने कहा कि झाँसी रेल मंडल द्वारा सतत विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है। सतत विकास के सिद्धांतों का ध्यान रखते हुए बिजली खपत में कमी लाई जा रही है। हम आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर बिजली खपत में कमी ला रहे हैं। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ ही रेल राजस्व की भी बचत हो रही है।