पुलिस अधीक्षक ने कैलिया थाने का वार्षिक निरीक्षण किया

पुलिस अधीक्षक ने कैलिया थाने का वार्षिक निरीक्षण किया

Written by Prem Prakash Agarwal 2025-04-30 News
जालौन। उरई पुलिस अधीक्षक डा दुर्गेश कुमार ने कैलिया थाने का वार्षिक निरीक्षण किया जिसमे थाना परिसर, थाना कार्यालय, सीसीटीएन एस, कार्यालय महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, हवालात, मालखाना, जब्त व सीज वाहनो आदि का निरीक्षण किया, साथ ही अभिलेखों का निरीक्षण किया! जहां कुछ न्यूनताये मिली उनको ठीक करने के निर्देश सम्बन्धितो को दिये! ग्राम प्रधानो व ग्राम सुरक्षा प्रहरियो केसाथ बैठक कर उनसे सुझाव लिये और पुलिस प्रशासन के सहयोग की अपेक्षा की! इस दौरान सी ओ कोच डा देवेन्द्र पचौरी, थानाध्यक्ष अतुल कुमार राजपूत, क्षेत्रीय ग्रामप्रधान व ग्राम सुरक्षा प्रहरी उपस्थित रहे! रिपोर्ट - ओम प्रकाश उदैनिया जी