महिलाओं का सर्वांगीण विकास हो एवं सरकार की योजनाओ का लाभ हर पात्र महिला को मिले

महिलाओं का सर्वांगीण विकास हो एवं सरकार की योजनाओ का लाभ हर पात्र महिला को मिले

Written by Prem Prakash Agarwal 2025-04-29 News
झाँसी - गरौठा तहसील में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व आशा कार्यकर्ताओं एव स्वय सहायता समूह की बहनों के साथ महिला जनजागरूक कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि सदस्य राज्य महिला आयोग श्रीमती अनुपमा सिंह लोधी उपस्थिति रही। सदस्य राज्य महिला आयोग ने कहा कि केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार की योजनाओ का लाभ पात्र महिलाओ के अधिक से अधिक मिले, कोई भी पात्र महिला सरकार की योजनाओ से बंचित न रहे, सभी योजनाओं का प्रचार प्रसार करने व पात्र महिलाओ को लाभ दिलाने मे सहायक बने। हम सरकार के लिये कार्य कर रहे, महिलाओं के साथ अन्याय व शोषण होता है तो इसके लिये पूरे प्रदेश मे राज्य महिला आयोग पूरे प्रदेश में मे काम कर रहा है। सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिये बहुत ही गम्भीरतापूर्वक काम कर रही। माननीय मुख्यमंत्री महिलाओ को लेकर बहुत ही संवेदनशील है। महिलायें जागरूक हो और अपने अधिकारो के प्रति लड़ाई लड़े।महिला सशक्तिकरण को बढ़ाने के लिए सरकार कई स्तर पर कार्य कर रही है। कार्यक्रम में तहसीलदार अमित सिंह, नायाब तहसीलदार श्रीमती राजा पालीवाल, सीओ मोंठ, महिला बाल विकास दिनेश सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।